केदारनाथ में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा रोपवे, 9 घंटे का सफर सिर्फ 36 मिनट में; मोदी सरकार ने दी मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी

श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. जल्द ही यहां दुनिया का सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है, जिससे बाबा केदार के दर्शन अब और भी आसान हो जाएंगे.

Kedarnath Ropeway Project

नई दिल्ली: श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. जल्द ही यहां दुनिया का सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है, जिससे बाबा केदार के दर्शन अब और भी आसान हो जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी है. केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट की लागत 4,081 करोड़ रुपये होगी, जिससे 13 किलोमीटर लंबा रोपवे तैयार किया जाएगा.

Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 9 अगस्त तक भक्त कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन.

8 घंटे की कठिन चढ़ाई होगी सिर्फ 36 मिनट में पूरी!

अभी केदारनाथ जाने के लिए श्रद्धालुओं को 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें 8-9 घंटे लग जाते हैं. लेकिन नए रोपवे प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यह सफर मात्र 36 मिनट में तय किया जा सकेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कैबिनेट ब्रीफिंग में यह जानकारी दी.

पॉइंट्स में समझिए कैसा होगा रोपवे प्रोजेक्ट?

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस रोपवे के बनने से उत्तराखंड के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा. श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान होने से पूरे साल यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और अन्य उद्योगों को भी लाभ मिलेगा. इसके अलावा, निर्माण और संचालन के दौरान हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगा यह प्रोजेक्ट

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब हिंदू और सिख धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. रोपवे के जरिए अब बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी बिना किसी कठिनाई के बाबा केदार और हेमकुंड साहिब के दर्शन करने का अवसर मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें