देश

पंजाब: महिला स्वास्थ्य अधिकारी नेहा शौरी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, हालत गंभीर

पंजाब के खरड़ में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी की शुक्रवार को उनके कार्यालय में एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है...

पंजाब: महिला स्वास्थ्य अधिकारी नेहा शौरी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, हालत गंभीर
(Photo Credit: PTI)

चंडीगढ़: पंजाब के खरड़ में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी की शुक्रवार को उनके कार्यालय में एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि अधिकारी नेहा शौरी खरड़ में दवा एवं खाद्य रासायनिक प्रयोगशाला में तैनात थी और वह मोहाली तथा रोपड़ जिलों के लाइसेंस का काम संभालती थी.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोरिंडा के रहने वाले आरोपी बलविंदर सिंह ने अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर घुसकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नेहा को तीन गोलियां मारीं.

पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी मोरिंडा में दवा की दुकान चलाता था और 2009 में नेहा ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वहां से कथित रूप से नशीली दवाएं बरामद की थीं. इसके बाद नेहा ने उसके दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था. हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है लेकिन लाइसेंस रद्द करने को ही हत्या की वजह माना जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).