देश

Allegations for Sexual Favors: बेड पर बैठाया जबरदस्ती...बृजभूषण पर महिला पहलवान का एक और आरोप, सप्लीमेंट्स देने के बहाने मांगा सेक्सुअल फेवर

बृजभूषण ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया. जबरदस्ती अपने बगल में बैठाया और गले लगाया. महिला पहलवान के मुताबिक ये सब उनकी सहमति के बिना किया गया था.

Allegations for Sexual Favors: बेड पर बैठाया जबरदस्ती...बृजभूषण पर महिला पहलवान का एक और आरोप, सप्लीमेंट्स देने के बहाने मांगा सेक्सुअल फेवर
(Photo Credit : Twitter)

Allegations For Sexual Favors on Brijbhushan Singh: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. भाजपा नेता पर एक और नया आरोप लगाया गया है. बृजभूषण सिंह पर आरोप है कि हेल्थ सप्लीमेंट्स देने के बहाने वह पहलवानों से सेक्सुअल फेवर की मांग करते थे.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ये आरोप एक गोल्ड मेडलिस्ट महिला पहलवान ने लगाए हैं. पहलवान ने कहा कि जिस दिन वह एक टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीती थी, उसी दिन बृजभूषण ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया. जबरदस्ती अपने बगल में बैठाया और गले लगाया. महिला पहलवान के मुताबिक ये सब उनकी सहमति के बिना किया गया था. महिला पहलवान ने आरोप लगाया कि ऐसा कई सालों तक हुआ. जिस कारण वो अंदर से परेशान और डरी हुई थी. ये भी पढ़ें- Rape With Dead Body: 'अस्पतालों में लड़कियों के शवों के साथ रेप', HC ने मुर्दाघरों में CCTV कैमरे लगाने के दिए निर्देश

वहीं एक और महिला पहलवान ने ये भी आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह उनकी मां को भी फोन कॉल करते थे. मां इस बात का विरोध भी करती थीं. महिला पहलवान ने कहा कि बृजभूषण सिंह मां के फोन पर कॉल करके उन्हें स्टॉक करते थे औरे हेल्थ सप्लीमेंट्स देने के बहाने सेक्सुअल फेवर की मांग करते थे. महिला पहलवान ने आगे बताया कि बृजभूषण सिंह ने उन्हें अपने बेड पर बैठाया और जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की. जिसके बाद वो रोने लगीं और डर गईं.

7 पहलवानों ने 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं. एफआईआर में बृजभूषण पर सेक्सुअल डिमांड, गलत तरीके से छूने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).