मुंबई: मां और भाई ने मिलकर 15 वर्षीय बच्ची को जिश्मफरोशी में धकेला, मना करने पर जान से मारने की देते थे धमकी
मां बेटी का रिश्ता निस्वार्थ होता है, लेकिन एक मां ने अपनी बेटी को जबरदस्ती जिश्मफरोशी में धकेल कर मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. ये मामला मुंबई के मानखुर्द इलाके का है. पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल, 2018 को 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ किसी से कर दी.
मुंबई: मां बेटी का रिश्ता निस्वार्थ होता है, लेकिन एक मां ने अपनी बेटी को जबरदस्ती जिश्मफरोशी में धकेल कर मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. ये मामला मुंबई के मानखुर्द इलाके का है. पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल, 2018 को 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ किसी से कर दी. शादी के बाद पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता था और मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था. परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई, लेकिन उसकी मां ने उसे रखने से मना कर दिया. कुछ दिन पीड़िता किसी तरह मायके रही, एक दिन उसकी मां और भाई लड़की को अपने साथ लेकर पास ही में रहने वाली एक महिला के पास गए और लड़की को उसे बेच दिया. उसके बाद उस महिला ने लड़की को चेम्बूर के डायमंड गार्डेन के पास रहने वाले एक 50 से 60 वर्षीय शख्स को बेच दिया. वो शख्स लड़की के साथ लगातार यौन संबंध बनाता था.
इस जिश्मफरोशी के कमाए हुए पैसे महिला पीड़िता को भी देती थी. लड़की इन सब चीजों से परेशान हो गई थी और अपने मायके लौटना चाहती थी, लेकिन उसका भाई उसे लोगों से संबंध न बनाने पर तलवार से काटकर मारने की धमकी देता था. एक दिन मौका पाकर नाबालिग उस बूढ़े आदमी के चंगुल से भाग निकली और मानखुर्द पुलिस स्टेशन पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: इंसानियत हुई शर्मसार: MP में शराबी पिता ने 11 साल की बेटी को बेचा, तीन दिन तक होता रहा रेप
पीड़िता के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर, उनमें से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बुजुर्ग आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने लड़की की मां और भाई के खिलाफ पीटा ऐक्ट की धारा 5, 6,12 के अलावा बाल विवाह प्रतिबंधक कानून की धारा 9,10 और 11 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

