Shocking! Women Molested In Train: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर ग्वालियर के पास फेंका

लखनऊ से सूरत जा रही एक महिला से कुछ मनचलों ने ट्रेन में छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने उस महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया। दोनों घायल हुए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है

Photo Credits : Facebook

ग्वालियर, 22 जून: लखनऊ से सूरत जा रही एक महिला से कुछ मनचलों ने ट्रेन में छेड़छाड़ की जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने उस महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया दोनों घायल हुए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की रहने वाली महिला सूरत एक्सप्रेस से अपने रिश्तेदार के साथ सूरत जा रही थी वह ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही थी. यह भी पढ़े: Mumbai Horror: चलती ट्रेन में युवती से रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इसी दौरान कुछ युवक उसके सामने आए और फोटो खींचने के साथ अभद्रता करने लगे जब महिला और उसके रिश्तेदार ने विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई कर दी पुलिस ने बताया कि जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी यह वारदात हुई उसके बाद मनचलों ने उस महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए और घायल होने के साथ बेहोश भी हो गए.

सुबह लाइन मैन ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और जयारोग्य चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है महिला ने होश आने पर बताया कि ट्रेन मुजफ्फरनगर से चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंची ग्वालियर स्टेशन में सामने आकर कुछ युवक बैठ गए जो नशे में थे, उसके बाद उन्होंने अभद्रता की और बाद में ट्रेन से फेंक दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Posters Against Akhilesh Yadav: यूपी में पोस्टर वॉर, लखनऊ की सड़कों पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे होर्डिंग्स, सपा शासन की तुलना 'ल्यारी राज' से की गई; VIDEO

Relief For Sapna Choudhary: सपना चौधरी को बड़ी राहत, 8 साल पुराने मामले में लखनऊ कोर्ट ने रद्द किया वारंट; पेशी के बाद मिली जमानत

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड