Lucknow Shocker: चोरी के शक में महिला के कपड़े फाड़े, 'नग्न तलाशी' ली; दुकानदार ने 40 प्लेटें चुराने का लगाया आरोप

लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक मरीन इंजीनियर की पत्नी के साथ दुकान में कथित तौर पर मारपीट, कपड़े फाड़ने और बेइज्जत करने का आरोप लगा है.

Photo- Pixabay

Lucknow Crockery Shop Case: लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक मरीन इंजीनियर की पत्नी के साथ दुकान में कथित तौर पर मारपीट, कपड़े फाड़ने और बेइज्जत करने का आरोप लगा है. महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी और इसी दौरान उसने रास्ते में एक क्रॉकरी के दुकान पर सामान देखने के लिए रुकावट ली. बाहर निकलते ही दुकान वालों ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर रास्ता रोक लिया और उसे जबरदस्ती अंदर खींच लिया.

ये भी पढें: Viral Video: हाइवे पर घूमती दिखी ऑटो में तब्दील Bajaj Qute कार, जुगाड़ का यह वीडियो हुआ वायरल

चोरी के शक में रोककर की बदसलूकी

पीड़िता के मुताबिक दुकान के मालिक और उसकी पत्नी ने बिना किसी सबूत के उसे चोर कहा और बाहर जाने नहीं दिया. जब उसने कानूनी तरीके से तलाशी की बात कही तो कर्मचारियों ने उससे कपड़े उतारने जैसी शर्मनाक मांग की. महिला का दावा है कि उसे दुकान के अंदर घसीटकर ले जाया गया और इस दौरान मारपीट में उसके कपड़े तक फट गए. महिला ने विरोध किया लेकिन दुकान के परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों ने हमला जारी रखा.

स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस में शिकायत दर्ज

हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें देखकर आरोपी पीछे हट गए. भीड़ ने महिला को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित वहां से हटाया. इसके बाद पीड़िता अपनी बेटी के साथ पुलिस चौकी पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. गुरुवार देर रात पीजीआई थाना पुलिस ने दुकान मालिक, उसकी पत्नी, बेटी और कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, बदसलूकी और बंधक बनाने जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली है.

दुकान मालिक ने भी लगाया पलट आरोप

वहीं दुकान मालिक ने भी उल्टा आरोप लगाया है कि महिला और एक अन्य महिला साथी ने एक दिन पहले दुकान से 40 प्लेटें चुराईं और अगले दिन दोबारा चोरी करने पहुंचीं. पुलिस ने कहा है कि सच जानने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज इकट्ठा किया जा रहा है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल