Haryana: सड़क किनारे मिला महिला का शव, पुलिस को बलात्कार की आशंका
हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने सड़क किनारे एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया है. शव पर चोट के निशान हैं और पुलिस को आशंका है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है.
फरीदाबाद, नौ नवंबर: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने सड़क किनारे एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया है. शव पर चोट के निशान हैं और पुलिस को आशंका है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात सेक्टर-7 में स्थित एक पार्क के बगल में सड़क पर एक व्यक्ति ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शव पर चोट के कई निशान हैं.
पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि महिला के साथ बलात्कार हुआ है. उन्होंने बताया कि बलात्कार की पुष्टि के मद्देनजर नमूना एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिये भेजा गया है . उन्होंने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला अपनी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी और उसकी मौत दम घुटने के कारण हुयी है .
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिये पुलिस की पांच टीमें बनायी गयी है. महिला की पहचान करने वालों के लिये 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी . उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के बायें हाथ पर ‘‘आरएम’’ जबकि दोनों कलाइयों पर ‘ओम’ का टैटू बना हुआ है.
उन्होंने बताया कि सेक्टर-आठ पुलिस थाने में हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है .
फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मौके के आस पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों की मदद भी जांच के लिये ली जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

