सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी की भूख ने मां को कर दिया अंधा, अपने ही बच्चे के साथ बना डाला आपत्तिजनक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल होने और अन्य से ज्यादा लोकप्रिय होने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन कई बार ये होड़ सारी हदें पार कर देते हैं. कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर पॉपूलेरिटी (Delhi Social Media Viral Video) के लिए एक महिला ने अपने 10-12 साल के नाबालिग बेटे के साथ अश्लील डांस और एक्टिंग की.
ये महिला अपने बच्चे के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो में नजर आ रही है. इस आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली की महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर महिला पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है.
ये महिला अपने ही छोटे बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अश्लील वीडियो बना माँ बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रही है। इस उम्र में अगर बच्चे को ऐसी गलत सीख मिलेगी तो आगे उसका महिलाओं के प्रति व्यवहार कैसा होगा। महिला पे FIR करने के लिए हमने पुलिस को नोटिस भेजा है। pic.twitter.com/xpe37kD2kM
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 19, 2021
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस अश्लील वीडियो के स्क्रीन शॉट शेयर कर ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा कि, ये महिला अपने ही छोटे बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अश्लील वीडियो बना माँ बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रही है। इस उम्र में अगर बच्चे को ऐसी गलत सीख मिलेगी तो आगे उसका महिलाओं के प्रति व्यवहार कैसा होगा। महिला पे FIR करने के लिए हमने पुलिस को नोटिस भेजा है।
वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने कहा है कि, छोटी उम्र के बच्चो को महिलाओं के प्रति खराब व्यवहार की सीख दी जा रही है, वो भी मां के ही द्वारा. ऐसे वीडियो बनाकर बच्चे को गलत शिक्षा दी जा रही है. मां-बेटे के रिश्ते को भी कलंकित किया जा रहा है. ऐसा ही चलता रहा तो बेटा आगे चलकर लड़कियों के प्रति कैसी सोच रखेगा, साफ है. कहीं उसमें आपराधिक मानसिकता न उत्पन्न हो जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

