बिहार में महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है. बिहार में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.
कटिहार, 9 फरवरी : बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है. बिहार में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास बुधवार की देर शाम पावर प्लांट के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.
मृतका की पहचान मुंगेर की रहने वाली प्रभा भारती के रूप में हुई है जो फिलहाल पुलिस लाइन कटिहार में कार्यरत थी. छानबीन के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें : नागपुर टेस्ट में हेड को नहीं खिलाने से हेडन, वॉ हैरान
मृतका मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि हत्या के समय वह अकेले थी या किसी और के साथ थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है. घटनास्थल से महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल और बैग बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है. कुछ लोग इसे प्रेम संबंध से भी जोड़कर देख रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

