देश

Shocking! झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की चाकू घोंपकर हत्या की, फिर उसका कटा सिर लेकर पहुंची थाने

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और उसका कटा सिर लेकर थाने में पहुंच गई. घटना मंदिर शहर तिरुपति के पास रेनीगुंटा में हुई.

Shocking! झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की चाकू घोंपकर हत्या की, फिर उसका कटा सिर लेकर पहुंची थाने
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

तिरुपति, 21 जनवरी : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और उसका कटा सिर लेकर थाने में पहुंच गई. घटना मंदिर शहर तिरुपति के पास रेनीगुंटा में हुई. पुलिस के मुताबिक, घर में हुए झगड़े के दौरान वसुंधरा ने अपने पति रवि चंद्रन (53) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिर उसने उसका सिर काट दिया और कटे सिर को बैग में रखकर पुलिस स्टेशन ले गई और आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को भी सुराग जुटाने के लिए वहां ले गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसवी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रवि चंद्रन और वसुंधरा के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर दंपति में कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर महिला ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : PM Modi आज सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे

वह इतने पर नहीं रुकी, उसने पति का सिर काट दिया और कटा सिर थाने ले गई. दंपति का एक 20 साल का बेटा है. रवि चंद्रन गुंटूर जिले के नरसरावपेट का मूल निवासी था. पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).