देश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में युवती का दिनदहाड़े अपहरण, महिला को बचाने की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

भोजीपुरा थानाक्षेत्र में एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. लोग खड़े होकर घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में युवती का दिनदहाड़े अपहरण, महिला को बचाने की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लखनऊ: भोजीपुरा थानाक्षेत्र में एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. लोग खड़े होकर घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने कहा कि महिला को बरामद कर लिया गया है. हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दर्ज मामले के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घँघोरा घँघोरी गांव निवासी गुरुबचन ने सोनम नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था.

लड़की के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे. प्रेम विवाह के बाद दोनों गांव छोड़ कर चले गए थे और अभी कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे.इसकी भनक जब सोनम के परिवार वालों को लगी तो वे लोग गुरुबचन के घर पहुँच गए और उसके घरवालों को लाठी डंडों से पीटने लगे. इन लोगों ने लाठी-डंडों से वार कर गुरबचन को बुरी तरह पीटा और सोनम का अपहरण करके ले गए। गुरबचन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़े: बिहार: समस्तीपुर में पिता के साथ लौट रही 15 साल की छात्रा का बदमाशों ने किया अपहरण

पुलिस ने हालांकि 24 घण्टे के अंदर ही सोनम को बरामद कर लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संसार सिंह ने बताया कि इस मामले में भोजीपुरा थाने में भादंसं की धारा 147, 148, 364, 452, 323, 504, और एससी—एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).