कानपुर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने महिला समेत पोती की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल देहला देनेवाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसकी पोती की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना कानपुर के चकेरी इलाके में हुई. एसएसपी अनंत देव सिंह ने एएनआई को बताया कि यह एक हत्या दिखाई दे रही है. शवों को पोस्टमोरटम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल देहला देनेवाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसकी पोती की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना कानपुर के चकेरी इलाके में हुई. एसएसपी अनंत देव सिंह ने एएनआई को बताया कि यह एक हत्या दिखाई दे रही है. शवों को पोस्टमोरटम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है. हम आसपास के इलाके में जांच कर रहे हैं और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी ही एक घटना कल यानी 5 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में हुई. कौशाम्बी के कोखराज क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी से मारकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी और उनके पति समेत दो लोगों को घायल कर दिया.
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता की बीच बाजार दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
ख़बरों के अनुसार पीड़ित भैया लाल अपने परिवा रके साथ बाहर सो रहा था. देर रात कुछ हमलावरों ने उनकी 60 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. चीख सुनकर जब उन्हें बचाने भैया लाल आगे बढ़े तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया.