हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता की बीच बाजार दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) के सेक्टर-9 की मार्केट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. हत्यारों ने विकास चौधरी पर बीच बाजार ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. विकास चौधरी पर हमलावरों ने सुबह के 9 बजे हमला किया
हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) के सेक्टर-9 की मार्केट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी (Vikas Chaudhary) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. हत्यारों ने विकास चौधरी पर बीच बाजार ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. विकास चौधरी पर हमलावरों ने सुबह के 9 बजे हमला किया. इस हमले में विकास बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
अज्ञात हमलवारों ने विकास चौधरी पर अंधाधुंध फायरिंग की. घटनास्थल से पुलिस को 12 खोखे बरामद हुए हैं. खबरों के मुताबिक विकास इसी सेक्टर-9 की मार्केट में जिम के लिए आया करते थे. इस बात की जानकारी हमलावरों के पास थी. हमलावरों ने घात लगाकर उनपर हमला कर दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल अभी तक मौत के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई और दुश्मनी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया.
फिलहाल घटना के बाद फॉरेंसिक की टीम वारदात वाली जगह पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. हरियाणा कांग्रेस के वहीं हमले के बाद कांग्रेस (Congress) ने विरोध करते हुए कहा कि हरियाणा में जंगल राज है. कांग्रेस को इसे सूबे की सरकार की नाकामी बताते हुए हमला कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

