Woman Died Due To Lift Collapse: नोएडा में लिफ्ट गिरने से महिला की मौत, सोसायटी के लोगों ने किया हंगामा

नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर-137 स्थित पारस सोसायटी में लिफ्ट में गिरने से एक महिला की मौत हो गई. मौके पर पहुंचे सोसायटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया. लिफ्ट में फंसने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में महिला को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पारस सोसायटी के लोगों ने इस हादसे के बाद जमकर विरोध किया.