देश

भाभी ने देवर पर लगाया ये संगीन आरोप, मामला हुआ दर्ज

बलिया जिले (Balliya district) के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने देवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है

भाभी ने देवर पर लगाया ये संगीन आरोप, मामला हुआ दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

बलिया (उप्र), 24 दिसंबर : बलिया जिले (Balliya district) के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने देवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. रेवती थाना के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया, ‘‘बुधवार को एक महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.’’

उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि वह घर में अकेली थी और उसके देवर ने चाकू का भय दिखाकर कथित रूप से बलात्कार किया तथा जान से मारने की धमकी दी. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर आरोपी को हुई दस साल जेल, 50 हजार रुपये देना होगा दंड

पुलिस ने महिला को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).