Woman Abuses Police Video: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर महिला बाइकर ने रोके जाने पर पुलिस को दी धमकी, किया अभद्र व्यवहार

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार एक महिला को मुंबई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते देखा जा सकता है. यह वीडियो 15 सितंबर को मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुई एक घटना का है, जो अब ऑनलाइन सामने आया है...

महिला ने पुलिस से किया अभद्र व्यवहार (Photo: X)

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार एक महिला को मुंबई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते देखा जा सकता है. यह वीडियो 15 सितंबर को मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुई एक घटना का है, जो अब ऑनलाइन सामने आया है. 26 वर्षीय महिला नूपुर पटेल को यातायात पुलिस अधिकारियों ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रोका क्योंकि वह समुद्री पुल पर बाइक चलाते हुए पकड़ी गई थी, जहां बाइक चलाने की अनुमति नहीं है. नूपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं और पुणे में अपने भाई से मिलने गई थीं. वह वर्ली सी लिंक देखना चाहती थी, इसलिए मुंबई की यात्रा के लिए अपने भाई की मोटरसाइकिल ले गई. यह भी पढ़ें: Drunk Woman Attacks Cops in Gujarat: वड़ोदरा में नशे में धुत्त महिला ने पुलिस पर किया अटैक और दी गालियां, देखें वीडियो

नूपुर शहर की सड़कों से पूरी तरह अनजान थीं और उन्हें इस बात का भी अंदाज़ा नहीं था कि सी लिंक पर दोपहिया वाहनों की अनुमति नहीं है. हालांकि, उन्होंने सी लिंक के प्रवेश द्वार पर लगे साइनबोर्ड को भी नज़रअंदाज कर दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने उन दो पुलिस कर्मियों को गालियां दी, जिन्होंने उसे वहां रोकने की कोशिश की थी.

देखें वीडियो:

जब पुलिस अधिकारियों ने नूपुर से लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज मांगे तो उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर दिया. इसके अलावा, जब पुलिस ने उसे अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा, तो उसने पिस्तौल के आकार की एक वस्तु निकाली और पुलिस से कहा कि वह गोली मार सकती है. हालाँकि, वस्तु सिगरेट लाइटर निकली. पुलिस ने लाइटर और दोपहिया वाहन जब्त कर लिया और नूपुर को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई और उसके भाई को सूचित किया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी