देश

पत्नी ऐश्वर्या से खफा तेज प्रताप बिना खाए-पिए कर रहे थे गोवर्धन परिक्रमा, बिगड़ी तबीयत

तेज प्रताप द्वारा पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के फैसले को लेकर अब तक उनका पूरा परिवार परेशान था ही. इसी बीच खबर है कि तेज प्रताप बिना कुछ खाए-पिए गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे

पत्नी ऐश्वर्या से खफा तेज प्रताप बिना खाए-पिए कर रहे थे गोवर्धन परिक्रमा, बिगड़ी तबीयत
तेजप्रताप यादव व पत्नी ऐश्वर्या (फाइल फोटो)

लखनऊ: तेज प्रताप द्वारा पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के फैसले को लेकर अब तक उनका पूरा परिवार परेशान था ही. इसी बीच खबर है कि तेज प्रताप बिना कुछ खाए-पिए गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे. जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई है. ऐसे में वे जहां पर ठहरे हुए है वहां पर ही उनका इलाज चल रहा है. लेकिन इस खबर को सुनने के बाद पहले से ही सदमे में चल रहे लालू यादव का परिवार और परेशान हो जाएंगा

दरअसल तेज प्रताप यादव को वृंदावन के लोग और पुजारियों ने बताया था कि यदि कोई कार्तिक महीने में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करता है तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. लोगों की इस बात को मानते हुए तेज प्रताप ने बिना खाए पिए इस परिक्रमा के लिए 21 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा ऊबड़-खाबड़ वाले रास्ते पर नंगे पैर चल कर की. यह भी पढ़े: तेज प्रताप यादव ने कहा- ‘मैं शांति की तलाश में हूं, मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई’

इस यात्रा के दौरान लालू के लाल भगवान कृष्ण की भक्ति में इतने डूबे रहे कि उन्होंने रास्ते में कुछ भी नहीं खाया-पिया. श्याम कुंड और राधा कुंड में नहाने के बाद उन्होंने शाम को सात बजे अपनी यात्रा की शुरुआत की जो देर रात एक बजे परिक्रमा ख़त्म करने के बाद वे अपने आश्रम लौट आए. इस बीच खाली पेट परिक्रमा करने और पैर में सुजन आने के चलते वे इनता थक गए थे. इस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई. यह भी पढ़े: तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक: लालू यादव की सेहत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में आज तेजस्वी समेत बेटी-दामाद जाएंगे मिलने

बता दें कि तेज प्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी पटना फैमिली कोर्ट में दायर करने के  बाद से ही घर छोड़ दिया है और घर से बाहर चल रहे है. पिता लालू प्रसाद यादव और पूरा परिवार उन्हें समझाने की काफी कोशिश कर रहा है. लेकिन वे मानने के मूड में नहीं हैं. उनका कहना है कि वे फांसी पर लटक जाएंगे लेकिन पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेकर ही रहेंगे क्योंकि वे घुट-घुट कर आगे जीना नहीं चाहतें है. ज्ञात हो की तेज प्रताप ने तलाक को लेकर कोर्ट में जो याचिका दायर की है उस पर सुनवाई 28 नवंबर हो होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).