Uttarakhand: क्या अब मसूरी जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा? जानें उत्तराखंड पर्यटन विभाग के नए नियम के बारे में सबकुछ

अगर आप वीकेंड में उत्तराखंड के मसूरी की हसीन वादियों का रुख करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब जरा रुकिए और एक जरूरी काम पहले कर लीजिए.

Photo- @MUSSOORIE/X

Mussoorie Travel Registration Process: अगर आप वीकेंड में उत्तराखंड के मसूरी की हसीन वादियों का रुख करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब जरा रुकिए और एक जरूरी काम पहले कर लीजिए. आज, 1 अगस्त 2025 से मसूरी जाने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने बढ़ते ट्रैफिक और पर्यावरणीय दबाव को देखते हुए यह नया नियम लागू किया है. अब हर पर्यटक को मसूरी आने से पहले अपने आधार कार्ड की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

यह रजिस्ट्रेशन ragistrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है. हालांकि शुरुआत में नियम को थोड़ा लचीला रखा जाएगा ताकि पर्यटकों को ज्यादा परेशानी न हो.

ये भी पढें: मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

पर्यटन विभाग क्यों ला रहा है यह सिस्टम?

दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने मसूरी में पर्यावरणीय संतुलन, ट्रैफिक और पार्किंग की दिक्कतों को देखते हुए सख्त निर्देश दिए हैं. उसी के आधार पर पर्यटन विभाग ने यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम तैयार किया है. ये ठीक वैसे ही होगा जैसे चारधाम यात्रा से पहले यात्री रजिस्ट्रेशन करते हैं.

इस नए नियम के तहत मसूरी पहुंचने वाले हर पर्यटक का डेटा रिकॉर्ड में रहेगा, जिससे पता चल सकेगा कि किसी भी वक्त मसूरी में कितने लोग मौजूद हैं. इससे भीड़ को कंट्रोल करना और ट्रैफिक मैनेजमेंट करना आसान होगा.

होटल वालों की भी जिम्मेदारी तय

पर्यटन विभाग ने होटल, होमस्टे और गेस्टहाउस चलाने वालों को भी इस सिस्टम में शामिल किया है. अब होटल व्यवसायियों की जिम्मेदारी होगी कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पास आने वाले मेहमानों ने रजिस्ट्रेशन किया है या नहीं.

चारधाम जाने वालों के लिए अलग व्यवस्था

जो पर्यटक मसूरी से होकर सिर्फ चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, उनके लिए अलग ट्रांजिट रजिस्ट्रेशन और रूट प्लान की व्यवस्था की जा रही है. इसका मकसद यह है कि स्थायी रूप से रुकने वाले और सिर्फ गुजरने वाले यात्रियों में फर्क किया जा सके

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

1. सबसे पहले वेबसाइट Ragistrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie पर जाएं.

2. आधार कार्ड से जरूरी जानकारी भरें.

3. यात्रा की तारीख और ठहरने की जानकारी दें.

4. मोबाइल नंबर पर OTP आने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

भविष्य की योजना क्या है?

पर्यटन सचिव धीरेज गर्ब्याल ने बताया कि आने वाले समय में यह सिस्टम राज्य के अन्य हिल स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है. खासकर वहां, जहां पर्यटकों का अत्यधिक दबाव होता है. यह नियम पर्यटकों को रोकने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर और स्मार्ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट