देश

Wife Remarries in Canada: पढ़ाई करने कनाडा गई पत्नी, पति को धोखा देकर की दूसरी शादी

पंजाब में बटाला के नजदीकी गांव पेरोशाह की एक महिला अपने पति की मदद से कनाडा पढ़ने गई और वहां उसने धोखे से दूसरी शादी कर ली.

Wife Remarries in Canada: पढ़ाई करने कनाडा गई पत्नी, पति को धोखा देकर की दूसरी शादी
(Photo Credit : Twitter)

Wife Remarries in Canada: भारत के लोग अपने अच्छे भविष्य के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने पर जोर देते हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ लोग वतन वापसी कर नौकरी की तलाश करते हैं, तो कुछ विदेश में ही शिफ्ट होने का प्लान बना लेते हैं. इन सब के बीच उन्हें विदेश भेजने वाला उनका परिवार धोखे का शिकार हो जाता है.

ऐसा ही एक ताजा मामला पंजाब से आया है. यहां बटाला के नजदीकी गांव पेरोशाह की एक महिला अपने पति की मदद से कनाडा पढ़ने गई और वहां उसने धोखे से दूसरी शादी कर ली.

यह भी पढ़ें: पति अन्य महिला के साथ कर रहा था पार्टी, नाराज पत्नी ने 2 बच्चों के साथ चलती ट्रैन के सामने कूदकर दी जान (Watch Video)

रजामंदी से हुई थी शादी, फिर भी पत्नी ने धोखा दिया

पीड़ित युवक हरमिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले बटाला जिले की रहने वाली एक लड़की से हुई थी. दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे और शादी भी दोनों की रजामंदी से हुई थी. शादी के करीब 3 महीने बाद उसकी पत्नी पढ़ने के लिए कनाडा चली गई थी. इसके बाद वह अपनी पत्नी के कॉलेज की फीस भी भरता रहा. इसके लिए उसने अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी. युवक  ने बताया कि पढ़ाई के एक साल बाद उसकी पत्नी भारत लौटी थी. जब वह दोबारा कनाडा गई तो वह गर्भवती थी, लेकिन वहां जाकर गर्भपात करा लिया. अब उसने कनाडा में दूसरी शादी कर ली है और घरवालों का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया है.

पीड़ित युवक ने एसएसपी ऑफिस में इस मामले की शिकायत की है. युवक ने उच्च पुलिस अधिकारियों से अपनी पत्नी को भारत बुलाने की गुजरिश की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).