Delhi: दिल दहला देने वाली खबर! पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, धोबी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम (P Rangarajan Kumaramangalam ) की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम (Kitty Kumaramangalam) की बीती रात हत्या कर दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अब तक पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके धोबी को गिरफ़्तार किया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम (P Rangarajan Kumaramangalam ) की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम (Kitty Kumaramangalam) की बीती रात हत्या कर दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अब तक पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके धोबी को गिरफ़्तार किया है. नोएडा: दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने आत्महत्या की
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रंगराजन की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. कुमारमंगलम की कामवाली ने बताया कि धोबी रात 8.30 बजे घर आया, इस दौरान दो और लोग उसके साथ आये, उन्होंने किट्टी कुमारमंगलम को बांधा और हत्या कर दी.
Kitty Kumaramangalam (in pic 1), wife of late ex-Union Min P Rangarajan Kumaramangalam murdered last night.
Her house help said that laundryman came to the house around 8.30 pm. 2 more persons came who tied the maid & murdered Kitty Kumaramangalam. Laundryman arrested: Police pic.twitter.com/bQnHVhPawH
— ANI (@ANI) July 7, 2021
वहीं, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के राजनगर क्षेत्र में मंगलवार शाम को 27 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी मां अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान गौरव और बबिता वर्मा (52) के रूप में की गई है जो राजनगर पार्ट एक के निवासी थे.
पुलिस के अनुसार, पालम गांव थाने को शाम सात बजकर आठ मिनट पर इस दोहरे हत्याकांड के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. गौरव के पिता वायु सेना स्टेशन पालम में अकाउंटेंट हैं और घर लौटकर जब उन्होंने दोनों को मृत देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने कहा कि शवों पर घाव के निशान से पता चलता है कि वार किसी भारी चीज से किया गया था. (एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

