देश

‘UPSC की पढ़ाई’ में व्यस्त रहता था पति, गुस्से में मायके चली गई पत्नी, नौबत तलाक तक पहुंची

सिविल सर्विसेज तैयारी कर रहे पति की पढ़ाई से परेशान होकर उसकी पत्नी गुस्से में मायके चली गई और तीन महीने से वहीं है. खान ने कहा कि महाराष्ट्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में हुई और वह केवल तीन महीने ही अपने पति के साथ यहां रही. अब नौबत तलाक तक पहुँच गई है. रिश्तेदारों और अन्य लोगों द्वारा की गई मध्यस्थता विफल होने के बाद अंतत: उसने तलाक याचिका दायर की.

‘UPSC की पढ़ाई’ में व्यस्त रहता था पति, गुस्से में मायके चली गई पत्नी, नौबत तलाक तक पहुंची
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

भोपाल : सिविल सर्विसेज (UPSC Civil Services )की तैयारी कर रहे पति की पढ़ाई से परेशान होकर उसकी पत्नी गुस्से में मायके चली गई और तीन महीने से वहीं है, जिसके बाद नौबत तलाक तक पहुंच गई है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सलाहकार नूरननिसां खान (Nurhannishan Khan) ने शनिवार को बताया, ‘‘हम एक नव दम्पत्ति की काउंसलिंग कर रहे हैं. इसमें पति द्वारा परिवार न्यायालय में तलाक के लिये आवेदन दिया गया था. अदालत ने शादी बचाने के प्रयास के चलते काउंसलिंग के लिये मामला हमें सौंपा है.”

खान ने कहा कि महाराष्ट्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में हुई और वह केवल तीन महीने ही अपने पति के साथ यहां रही. महिला ने बताया कि उसका पति खुद को पढ़ाई तक ही सीमित रखते हैं और एक साथ रहने के दौरान भी उसके प्रति उदासीन रहते थे.

यह भी पढ़ें : हरियाणा: पत्नी को दिया फोन पर तीन तलाक, कानून लागू होने के बाद पुलिस में पहला मामला दर्ज

खान ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान महिला ने कहा कि वह पति से अपनी अनदेखी महसूस कर रही थी क्योंकि उसका पति हर वक्त यूपीएससी और राज्य पीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई में लगा रहता था. महिला का पति पीएचडी धारक है और एक कोचिंग क्लास भी चलाते हैं. खान ने कहा कि पति परिवार में इकलौता बेटा है तथा उसके माता-पिता में से एक बीमार था इसलिये उसने जल्दी में शादी कर ली थी.

उन्होंने बताया कि पति के साथ तीन महीने रहने के बाद महिला अपने माता-पिता के पास वापस चली गई. पति ने कहा कि उसकी पत्नी अपने माता पिता के घर वापस चली गया. उसके बाद उन दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था क्योंकि पत्नी वापस आने के लिए तैयार नहीं थी. रिश्तेदारों और अन्य लोगों द्वारा की गई मध्यस्थता विफल होने के बाद अंतत: उसने तलाक याचिका दायर की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).