Weather Forecast: बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली में कब बरसेंगे बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बड़े पैमाने बारिश होने की संभावना है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बड़े पैमाने बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया 17 अगस्त को तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में, 18 और 19 अगस्त को तेलंगाना में, 19 अगस्त तक झारखंड, 20 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में 18 अगस्त तक तापमान बढ़ने की आशंका.

मौसम विभाग ने बताया एक लो प्रेशर एरिया दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून कुछ दिन के अंतराल के बाद फिर सक्रिय होने लगा है. जिसके चलते दक्षिण तथा मध्य भारत में हो रही बारिश में तेजी आएगी.मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त से बारिश का सिलसिला शुरू होगा.

IMD ने अपने मौसम बुलेटिन में बताया अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत और गुजरात में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है.

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 17 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अगले तीन दिनों के दौरान 19 अगस्त तक महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र को छोड़कर) में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू