'मोदी या ट्रंप का नाम क्यों नहीं है?' दिशा सालियान केस को लेकर उद्धव ठाकरे का सवाल, परिवार पर आरोप जारी रहे तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

उद्धव ठाकरे की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 14 सितंबर को दिशा सालियान मौत मामले में एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

Uddhav Thackeray on Disha Salian Case: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिशा सालियान मौत मामले में अपने और अपने परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अगर यह सिलसिला जारी रहा तो वह कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. उद्धव ठाकरे ने यह भी सवाल उठाया कि जब इस मामले में कई तरह के नाम जोड़े जा रहे हैं, तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम क्यों नहीं लिया जा रहा. Disha Salian Death Case: 'न कभी मिला, न जानता हूं'; दिशा सालियान मामले में CBI की नई FIR पर बोले आदित्य ठाकरे

उद्धव ठाकरे की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 14 सितंबर को दिशा सालियान मौत मामले में एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

एफआईआर में जांच के दायरे में कई लोगों के नाम शामिल किए गए हैं. इनमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे, अभिनेता सूरज पंचोली, अभिनेता डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती, कुछ पूर्व पुलिस अधिकारी और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. हालांकि, सीबीआई ने इनमें से किसी को भी आरोपी के तौर पर नामित नहीं किया है. एजेंसी मामले से जुड़े सभी आरोपों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनका या उनके परिवार का दिशा सालियान की मौत से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार की छवि खराब करने के लिए लगातार झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह अभियान जारी रहा तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे.

इससे पहले आदित्य ठाकरे भी इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वह कभी दिशा सालियान से मिले तक नहीं थे और न ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे. आदित्य ठाकरे ने मामले में निष्पक्ष जांच का समर्थन करते हुए कहा था कि उनका नाम केवल उनकी छवि खराब करने के लिए घसीटा जा रहा है.

इसी बीच दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भी भेजा है. यह नोटिस उन बयानों को लेकर भेजा गया है, जो सतीश सालियान की नई जांच की मांग के संदर्भ में दिए गए थे.

गौरतलब है कि दिशा सालियान, जो एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं, 8 जून 2020 को मुंबई में एक इमारत से गिरने के बाद मृत पाई गई थीं. उनकी मौत के छह दिन बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे. शुरुआत में इस मामले को आकस्मिक मृत्यु (ADR) के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई. फिलहाल जांच जारी है और शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट