Who is Lady Don Ziqra: सीलमपुर मर्डर केस में 'लेडी डॉन' जिकरा का नाम क्यों आ रहा है? जानिए कौन है ये खतरनाक महिला

दिल्ली के सीलमपुर में एक 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया है ‘लेडी डॉन’ जिकरा. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है.

Lady Don Ziqra | X

दिल्ली के सीलमपुर में एक 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया है ‘लेडी डॉन’ जिकरा. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है. जिकरा दिल्ली के सीलमपुर की ही रहने वाली है और उसे इलाके में 'लेडी डॉन' के नाम से जाना जाता है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुकी है और हाल ही में, हत्या से सिर्फ 15 दिन पहले ही जेल से रिहा हुई थी. जिकरा हमेशा अपने पास हथियार लेकर चलती थी, जिससे लोग उससे खौफ खाते थे.

गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी की बॉडीगार्ड

जिकरा की आपराधिक पृष्ठभूमि यहीं तक सीमित नहीं है. वह कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी ज़ोया की पर्सनल बाउंसर के रूप में काम कर चुकी है. कहा जा रहा है कि ज़ोया के जेल जाने के बाद जिकरा खुद का गैंग बनाने की कोशिश कर रही थी.

हत्या का मकसद

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिकरा अपने भाई को पीटने वाले एक शख्स “लाला” को ढूंढ़ रही थी. इसी सिलसिले में उसने मृतक कुणाल से भी लाला के बारे में पूछा था. लेकिन जब कुणाल ने कोई जानकारी नहीं दी, तो उसने कुणाल को ही अपना निशाना बना डाला. पुलिस को शक है कि जिकरा ने अपने प्रेमी और साथी आरोपियों के साथ मिलकर कुणाल की हत्या की.

हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात

कुणाल को गुरुवार शाम न्यू सीलमपुर में चाकुओं से गोद कर मार डाला गया. शुरू में पुलिस को यह एक आम लड़ाई जैसा मामला लगा, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज और मृतक के परिवार का बयान सामने आया, तो पूरा मामला बदल गया. कुणाल की मां परवीन ने बताया, "जिकरा पिस्टल लेकर घूमती थी. उसका झगड़ा मेरे बेटे से नहीं था, फिर भी उन्होंने मेरे बेटे को बेरहमी से मार डाला."

पुलिस जांच में तेजी

दिल्ली पुलिस ने जिकरा के अलावा साहिल और रेहान नाम के दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है. जांच अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार, यह पूरी घटना पहले से योजनाबद्ध थी. जिकरा की मौजूदगी घटना स्थल पर CCTV में भी देखी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\