Who is Anurag Bajpayee: हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में फंसे भारतीय-अमेरिकी CEO अनुराग बाजपेयी, जानें इनके बारे में
अमेरिका के बोस्टन में हाल ही में सामने आए एक हाई-प्रोफाइल वेश्यालय स्कैंडल (Luxury Brothel Scandal) ने कई प्रतिष्ठित हस्तियों को कटघरे में ला खड़ा किया है. इन्हीं में एक नाम है अनुराग बाजपेयी का, जो भारतीय मूल के हैं और अमेरिका की एक जानी-मानी क्लीन वॉटर स्टार्टअप कंपनी Gradiant के CEO हैं.
अमेरिका के बोस्टन में हाल ही में सामने आए एक हाई-प्रोफाइल वेश्यालय स्कैंडल (Luxury Brothel Scandal) ने कई प्रतिष्ठित हस्तियों को कटघरे में ला खड़ा किया है. इन्हीं में एक नाम है अनुराग बाजपेयी का, जो भारतीय मूल के हैं और अमेरिका की एक जानी-मानी क्लीन वॉटर स्टार्टअप कंपनी Gradiant के CEO हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने इस सेक्स रैकेट में ग्राहकों के रूप में हिस्सा लिया और $600 प्रति घंटे तक की रकम अदा की.
कौन हैं अनुराग बाजपेयी?
अनुराग बाजपेयी Gradiant नाम की एक ग्लोबल वाटर ट्रीटमेंट कंपनी के को- फाउंडर और CEO हैं. वे लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से पढ़े हैं और बाद में अमेरिका के MIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में PhD की. उनका उद्देश्य है दुनिया को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना. उनकी कंपनी आज दुनियाभर में इंडस्ट्रियल वॉटर सॉल्यूशन देने के लिए जानी जाती है. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी हासिल किए हैं.
सेक्स रैकेट में शामिल थे कई रसूखदार लोग
सरकारी दस्तावेजों में अनुराग बाजपेयी के अलावा डॉक्टर, वकील, सरकारी अधिकारी और कॉन्ट्रैक्टर जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम भी सामने आए हैं. इन सभी पर एशियाई मूल की महिलाओं से यौन सेवाएं लेने का आरोप है, जिनमें से कई महिलाएं कथित रूप से मानव तस्करी का शिकार थीं. यह नेटवर्क लंबे समय से चल रहा था और अब इस पर अमेरिकी एजेंसियां सख्त कार्रवाई कर रही हैं.
कंपनी का CEO के पक्ष में बयान
हालांकि इस मामले के बाद बाजपेयी पर इस्तीफे का दबाव बना, लेकिन उनकी कंपनी Gradiant ने उनके समर्थन में बयान जारी किया. कंपनी ने कहा, “हमें न्याय प्रणाली पर भरोसा है और हमें उम्मीद है कि यह मामला उचित तरीके से हल होगा. हमारी तकनीकी प्रगति और ‘स्वच्छ पानी सभी के लिए’ का लक्ष्य इस घटना से प्रभावित नहीं होगा.”
अन्य चर्चित नाम भी घेरे में
इस केस में कैम्ब्रिज सिटी काउंसलर पॉल टोनर का नाम भी सामने आया है, जो एक सार्वजनिक पद पर हैं और विवाहित हैं. उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, “मैंने अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचाई है, इसके लिए मैं जीवन भर शर्मिंदा रहूंगा.” हालांकि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है.
जांच जारी, कई और नाम हो सकते हैं उजागर
यह मामला अभी जांच के दौर में है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ सकते हैं. मानव तस्करी और यौन शोषण जैसे गंभीर मामलों से जुड़े इस स्कैंडल ने अमेरिका में तहलका मचा दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

