Dating App पर मिली धमकी से उड़े युवक के होश, जब लड़की ने कहा-दिल्ली में होगा न्यूक्लियर धमाका और उड़ा दिया जाएगा राष्ट्रपति भवन
टिंडर नाम के एक डेटिंग ऐप पर चैटिंग के दौरान एक युवक के होश उस वक्त उड़ गए, जब उससे चैटिंग करते समय एक युवती ने दिल्ली में न्यूक्लियर धमाका करने के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन को उड़ाने की धमकी दे डाली.
नई दिल्ली: आजकल कई सारे ऐसे डेटिंग ऐप (Dating App) उपलब्ध हैं जिन पर अंजान युवक और युवतियां एक-दूसरे से चैट करते हैं. टिंडर (Tinder) नाम के एक डेटिंग ऐप पर चैटिंग (Chatting on Dating App) के दौरान एक युवक के होश उस वक्त उड़ गए, जब उससे चैटिंग करते समय एक युवती ने दिल्ली में न्यूक्लियर धमाका (Nuclear Attack) करने के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन (President House) को उड़ाने की धमकी दे डाली. इस धमकी के बाद युवक ने फौरन दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को एक कॉल करके इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बुधवार की रात करीब 10.30 बजे इस कॉल ने इंटेलिजेंस ब्यूरो और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया.
बताया जा रहा है कि टिंडर पर चैटिंग करने वाला युवक दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है और वो सीए का छात्र है. जानकारी के मुताबिक, टिंडर पर लड़की से चैटिंग के दौरान इस युवक की उससे काफी नोंकझोंक हो गई. जिसके बाद लड़की ने उसे धमकी दी- 'तू नहीं जानता है कि मैं कौन हूं? जब दिल्ली में न्यूक्लियर अटैक होगा और राष्ट्रपति भवन उड़ेगा, तब पता चलेगा'.
दरअलस, इस डेटिंग ऐप पर चैट करते समय लड़के को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं थी कि लड़की से चैटिंग करना उसके लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है. चैट पर लड़की द्वारा दी गई धमकी के बाद युवक के पसीने छूटने लगे और उसने फौरन 100 नंबर डायल करके पुलिस को इसकी जानकारी दी. यह भी पढ़ें: भारतीयों को व्यस्त रख रहा है एक्स्ट्रा मैरीटल डेटिंग प्लेटफॉर्म, महिला यूजर्स के लिए निशुल्क है यह सर्विस
गौरतलब है कि युवक की शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और अब युवक के चैटिंग ऐप की आईडी के जरिए ये पता लगाने में जुट गई है कि आखिर धमकी देने वाली वो लड़की कौन है? फिलहाल यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

