PM Kisan 23rd Instalment Date: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. योजना की 22वीं किस्त सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद, अब लाभार्थी किसान उत्सुकता से 23वीं किस्त (PM Kisan 23rd Instalment) का इंतजार कर रहे हैं. इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन समान किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. यह भी पढ़ें: PM-Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि योजना बनी गुजरात के 69 लाख से ज्यादा किसान परिवारों की आर्थिक जीवनरेखा, 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की मिली सहायता
कब आ सकती है 23वीं किस्त?
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले भुगतानों के ट्रेंड और नियमों को देखें तो किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. सरकार ने बीते 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए थे.
चूंकि पीएम-किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं, इसलिए मार्च के बाद अगला चार महीने का चक्र जुलाई 2026 में पूरा हो रहा है. ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि सरकार जुलाई महीने में कभी भी किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त भेज सकती है.
इन 3 कामों को करना है बेहद जरूरी
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाने के लिए आपको कुछ अनिवार्य औपचारिकताओं को समय रहते पूरा करना होगा. ऐसा न करने पर आपका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है:
- ई-केवाईसी (e-KYC): योजना का लाभ लेते रहने के लिए सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य है. इसे आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए कराया जा सकता है.
- भू-सत्यापन (Land Seeding): किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन यानी लैंड सीडिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.
- बैंक खाते को लिंक करना: आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक और एनपीसीआई (NPCI) से सीडेड होना अनिवार्य है ताकि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा सीधे खाते में पहुंच सके.
किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो योजना के तहत तय की गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और जिनके दस्तावेजों का सत्यापन सही पाया गया है. सरकार नियमित रूप से लाभार्थी रिकॉर्ड की समीक्षा करती है ताकि अपात्र लोगों को बाहर कर केवल वास्तविक और जरूरतमंद किसानों तक ही इस सहायता राशि को पहुंचाया जा सके। किसान आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'नो योर स्टेटस' (Know Your Status) विकल्प के जरिए अपनी पात्रता और किस्त की स्थिति की जांच कर सकते हैं.













QuickLY