रबी खरीद सीजन में गेहूं की बिक्री 314 लाख टन के पार
चालू रबी खरीद सीजन 2019-20 में गेहूं की सरकारी खरीद 314 लाख टन के पार पहुंच चुकी है. हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह फिर भी कम है...
नई दिल्ली: चालू रबी खरीद सीजन 2019-20 में गेहूं की सरकारी खरीद 314 लाख टन के पार पहुंच चुकी है. हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह फिर भी कम है. भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई 2019 तक देशभर में 314.110 लाख टन गेंहू (Wheat) की खरीद हुई जबकि पिछले साल 15 मई तक 322.540 लाख टन गेंहू की खरीद हुई थी.
एफसीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 125.81 लाख टन हरियाणा में 93 लाख टन, मध्यप्रदेश में 60 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 24.5 लाख टन और राजस्थान में करीब 10 लाख टन गेंहू की खरीद हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

