देश

Whatsapp Nude Video Call: अज्ञात महिला ने बिना कपड़ों मुझे वीडियो कॉल किया, फोन कट करने पर गंदे वीडियो भेजे- BJP विधायक

कर्नाटक के चित्रदुर्ग के भाजपा विधायक टीप्पा रेड्डी ने युवती द्वारा किए गए अश्लील वीडियो कॉल के संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Whatsapp Nude Video Call: अज्ञात महिला ने बिना कपड़ों मुझे वीडियो कॉल किया, फोन कट करने पर गंदे वीडियो भेजे- BJP विधायक
Tippa Reddy

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 2 नवंबर : कर्नाटक के चित्रदुर्ग के भाजपा विधायक टीप्पा रेड्डी ने युवती द्वारा किए गए अश्लील वीडियो कॉल के संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता को हनी ट्रैप करने के लिए एक गिरोह द्वारा किया गया व्यर्थ प्रयास था. घटना को लेकर विधायक द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद गिरोह पुलिस के रडार पर आ गया है.

विधायक टिप्पा रेड्डी को 31 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला का फोन आया. शुरू में यह एक सामान्य कॉल थी, लेकिन फिर उसने व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल किया. जिसमें महिला बिना कपड़ों में हिंदी भाषा में बात कर रही थी, यह देख भाजपा नेता चौंक गए. यह भी पढ़ें : Goa: गोवा में छुट्टियां बिताने गए परिवार पर टूटा कहर, स्वीमिंग पूल में डूबने से बेटे की मौत

विधायक ने तुरंत फोन काट दिया. इसके बाद उन्हें उस मोबाइल नंबर से कई अश्लील वीडियो आई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधायक ने सभी वीडियो डिलीट कर दिए और नंबर ब्लॉक कर दिया. विधायक ने तब चित्रदुर्ग साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हालांकि पुलिस घटना को लेकर चुप्पी साधे हुई है. सूत्रों ने कहा कि चूंकि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाना उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का काम हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).