Kal Ka Mausam, October 5, 2025: देशभर में कैसा रहेगा कल का मौसम? दिल्ली-NCR में भारी बारिश का चेतावनी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 5 अक्टूबर 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी कर दिया है.
Tomorrow's Weather, October 5, 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 5 अक्टूबर 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. सुबह हल्की से मध्यम बारिश (Delhi NCR Rain Alert) शुरू होगी और दिन भर रुक-रुक कर जारी रह सकती है. 7 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और दिन भर मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद, 8 और 9 अक्टूबर को मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान (5 अक्टूबर 2025)
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम (Uttar Pradesh Tomorrow wWather)
उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कभी-कभी भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड में कल का मौसम (Uttarakhand Tomorrow Weather)
उत्तराखंड में 5 और 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना है, जबकि 6 और 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है.
हिमाचल में कल का मौसम (Himachal Tomorrow Weather)
हिमाचल प्रदेश में 5 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान कम रहने से सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा.
हरियाणा में कल का मौसम (Haryana Tomorrow Weather)
हरियाणा और पंजाब में 5 और 6 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. बिजली गिरने और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान के प्रति भी सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है.
द. भारत में कल का मौसम (South India Weather Tomorrow)
मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. केरल और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है.