8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को क्या हैं उम्मीदें? फिटमेंट फैक्टर, फैमिली पेंशन और समानता को लेकर उठाई बड़ी मांगें

8वें वेतन आयोग के गठन के बाद देश के लगभग 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स पेंशन संशोधन को लेकर अपनी मांगों को मुखर कर रहे हैं. पेंशनभोगी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, पुरानी और नई पेंशन में समानता लाने तथा महंगाई राहत (DR) को हर तीन महीने में संशोधित करने जैसे प्रमुख प्रस्ताव आयोग को सौंपे हैं.

8वां वेतन आयोग (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की परामर्श प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash Desai) की अध्यक्षता में गठित यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन भत्तों के साथ-साथ पेंशन ढांचे की भी समीक्षा कर रहा है. देश के लगभग 69 लाख पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी (Family Pensioners) यह जानने को उत्सुक हैं कि नई सिफारिशों में उनकी पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी.

भारत पेंशनर्स समाज (BPS) और रेलवे सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर सोसाइटी (RSCWS) समेत कई प्रमुख पेंशनभोगी संगठनों ने आयोग को अपने विस्तृत ज्ञापन सौंपकर पेंशन संशोधन, फिटमेंट फैक्टर और समानता से जुड़ी मांगें उठाई हैं. यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission ने कंसल्टेंट भर्ती के नियमों में किया बदलाव, जानें योग्यता, रिक्तियां, सैलरी और आवेदन की अंतिम डेट

7वें वेतन आयोग से अब तक का सफर

केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के कार्यक्षेत्र (Terms of Reference - ToR) को मंजूरी दिए जाने के बाद इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद है. आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है.

विदित हो कि प्रत्येक दस वर्ष में वेतन आयोग का गठन किया जाता है। वर्ष 2016 में लागू 7वें वेतन आयोग में 2.57 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर पेंशन संशोधित की गई थी. फिलहाल केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के तहत ही महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में बढ़ोतरी कर रही है.

पेंशनभोगी संगठनों की प्रमुख मांगें

विभिन्न पेंशनर संगठनों ने आयोग के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव रखे हैं:

सरकारी रुख और तकनीकी शब्दावली पर ऐतराज

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पहले स्पष्ट किया था कि कार्यक्षेत्र की शब्दावली चाहे जो भी हो, वेतन आयोग के तहत पेंशन और फैमिली पेंशन का संशोधन स्वतः ही प्रक्रिया का हिस्सा होता है.

हालांकि, रक्षा कर्मचारी संघ (AIDEF) और कर्मचारी महासंघों ने कार्यक्षेत्र में प्रयुक्त शब्दावली 'गैर-अंशदायी पेंशन योजनाओं की अनफंडेड लागत' (Unfunded cost of non-contributory pension schemes) को हटाने की मांग की है. कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत पेंशन कोई वित्तीय बोझ नहीं, बल्कि सरकारी सेवा का संवैधानिक अधिकार है.

आगे क्या होगा?

आयोग की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम फिटमेंट फैक्टर और संशोधित पेंशन फॉर्मूला स्पष्ट हो सकेगा. हालांकि यह तय माना जा रहा है कि जब भी सिफारिशें लागू होंगी, पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर (बकाया राशि) का भुगतान किया जाएगा। तब तक वर्तमान व्यवस्था के तहत ही महंगाई राहत का समायोजन जारी रहेगा.

Share Now

Tags

8th CPC Fitment Factor 8th CPC latest news 8th Pay Commission 8th Pay Commission fitment factor 8th Pay Commission latest update 8th Pay Commission pension 8th Pay Commission Pension Revision 8वां CPC फिटमेंट फ़ैक्टर 8वां वेतन आयोग 8वें CPC की ताज़ा ख़बरें 8वें वेतन आयोग का ताज़ा अपडेट 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फ़ैक्टर 8वें वेतन आयोग की पेंशन 8वें वेतन आयोग में पेंशन में बदलाव Bharat Pensioners Samaj Central Government Employees Central Government Pensioners Dearness Relief dr hike DR में बढ़ोतरी Family pension government pension Minimum Pension Pension Arrears Pension Parity PENSION REVISION 2026 Pension Revision Rules Pensioners Demands Pensioners Latest News केंद्र सरकार के कर्मचारी केंद्र सरकार के पेंशनभोगी न्यूनतम पेंशन पारिवारिक पेंशन पेंशन का बकाया पेंशन में बदलाव 2026 पेंशन में बदलाव के नियम पेंशन में समानता पेंशनभोगियों की मांगें पेंशनभोगियों से जुड़ी ताज़ा ख़बरें भारत पेंशनर्स समाज महंगाई राहत (DR) सरकारी पेंशन