West Bengal Elections 2021: सीएम ममता बनर्जी ने फिर बोला हमला, कहा- बंगाल में BJP की सरकार आई तो बंगालियों को राज्य से बाहर कर देगी

ममता बनर्जी ने कहा बंगाल में बीजेपी के जितने पर बंगालियों को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा

ममता बनर्जी (Photo Credits ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है. दूसरे चरण के मतदान को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. इस कड़ी में ममता बनर्जी भी रैली पर रैली कर रही है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और टीएमसी के बीच बयान- बाजी का सिलसिला भी अपने चरम पर है. नंदीग्राम में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के दौरान टीएमसी प्रमुख ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल में चुनाव जीत जाती है तो बंगालियों को राज्य से बाहर कर देगी.

वहीं ममता बनर्जी के इस बयान से पहले टीएमसी से बागी होकर बीजेपी में शामिल होने वाले नंदीग्राम से उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने ममता बनर्जी पर हमला किया. अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का आरोप लगते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव जीतकर आई तो वे बंगाल को मिनी पाकिस्तान (Mini Pakistan) बना देगी. यह भी पढ़े: EVM को ‘हैक’ किया था या ‘वोट लूटे’ थे? बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में 30 में से 26 सीटों पर बीजेपी के जीत के दावे पर बोली ममता बनर्जी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे चरण के लिए एक अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की सबसे हाट सीट नंदीग्राम भी शामिल है. नंदीग्राम से जहां टीएमसी के बागी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं. वहीं अधिकारी को चुनाव में शिकस्त देने के लिए ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ रही है. ऐसे में इस सीट से अधिकारी को चुनाव हराने के लिए ममता बनर्जी जी जान लगा दी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड