West Bengal Politics: नदिया में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडीफेक और 'चोर' के नारे, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके और नारेबाजी की.

महुआ मोइत्रा (Photo Credits: X/@MahuaMoitra)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नदिया जिले से इस वक्त की एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने आरोप लगाया है कि जिले के कालीगंज (Kaliganj) ब्लॉक के पलाशी इलाके में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने उन पर और पार्टी विधायक के आवास पर अंडे फेंके. बुधवार, 1 जुलाई 2026 को हुई इस घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ 'गो बैक' (वापस जाओ) और 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए. महुआ मोइत्रा ने इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. यह भी पढ़ें: TMC Bank Accounts Frozen: टीएमसी में छिड़ा वित्तीय गृहयुद्ध, 440 करोड़ रुपए वाले ३ बैंक खाते फ्रीज; बागी विधायकों ने की आपराधिक जांच की मांग

बैठक के दौरान बाहर जुटी उग्र भीड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद महुआ मोइत्रा पलाशी में टीएमसी विधायक अलीफा अहमद के आवास पर आयोजित एक सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थीं. इसी दौरान अचानक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने विधायक के आवास और पास के एक परिसर को घेर लिया.

महुआ मोइत्रा द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंदर बैठी थीं, तब बाहर से लगातार खिड़कियों के कांच पर अंडे फेंके जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर वहां से खदेड़ा। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

"राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त" — महुआ मोइत्रा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर वीडियो साझा करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा, "राज्य में सरकार बदलने के बाद कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भाजपा ने अब मुझ पर हमला करने की योजना बनाई है. ये आम जनता नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता हैं."

गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा पर पिछले तीन हफ्तों के भीतर यह दूसरा कथित हमला है. इससे पहले 13 जून को कृष्णानगर जिला अदालत के बाहर भी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाने और उन पर अंडे फेंकने का प्रयास किया था, जिस पर मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट तक जाने की चेतावनी दी थी.

महुआ मोइत्रा ने BJP कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे से हमला करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया

टीएमसी नेताओं पर 'अंडा फेंकने' का सिलसिला जारी

पश्चिम बंगाल में मई 2026 में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार और सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगातार जनता और विपक्षी कार्यकर्ताओं के इस तरह के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

टीएमसी नेताओं को लगातार निशाना बनाए जाने और उन पर हो रहे 'एग अटैक्स' (Egg Attacks) के मामलों पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी की खंडपीठ ने १ जुलाई को ही राज्य सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है.

अदालत ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है कि आरोपियों और हिरासत में लिए गए नेताओं को अदालत ले जाते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गाइडलाइंस बनाई जाएं. वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी पर भी अंडे फेंकना भाजपा की संस्कृति या राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट