West Bengal Fire Video: कोलकाता में एक इंजन ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी
कोलकाता के शाइराबाद, धापा इलाके में स्थित एक इंजन ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर फिलहाल मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.
West Bengal Fire Video: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के शाइराबाद, धापा इलाके में स्थित एक इंजन ऑयल फैक्ट्री (Engine oil Factory) में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां फिलहाल मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. हालांकि आग काफी भीषण होने की वजह से दमकल की टीम को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
हालांकि आग कैसे लगी अब तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन एजी भीषण होने की वजह से आग की लपटे ऊपर तक उठ रही है. फिलहाल मौके पर दमकल के साथ ही स्थानीय पुलिस मौजूद है. यह भी पढ़े: West Bengal Fire: हावड़ा की जूट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी, देखें वीडियो
कोलकाता में एक इंजन ऑयल फैक्ट्री में लगी आग:
#WATCH | West Bengal: A massive fire breaks out at an engine oil factory in Shairabad, Dhapa in Kolkata. 5 fire tenders are at the spot. Firefighting operations are underway. Details awaited. pic.twitter.com/9G4JeKsigh
— ANI (@ANI) July 2, 2024
फिलहाल दमकल के साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं. लेकिन आग लगने के वजह से घटना स्थल पर अफरा-तफरी की मौजूद है. हालांकि पुलिस मौके पर अफरा- तफरी को देखते हुए ऑयल फैक्ट्री के आस-पास बैरिकेट कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

