West Bengal Lockdown: पश्चिम बंगाल में 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, यहां जानें क्या बंद रहेगा और क्या खुला

ये लॉकडाउन 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई तक लागू किया गया है. इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे. साथ ही मेट्रो और बस सेवाओं को भी पूरी तरह बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है. अलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि जरूरी सेवाओं के आलावा कुछ भी चालू नहीं रहेगा और इनसे जुड़े लोगों को ही ट्रेवल करने की आजादी रहेगी.

पश्चिम बंगाल (Photo Credits: ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रविवार से 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का एलान किया गया है. 16 से 30 मई तक लगने जा रहे इस लॉकडाउन का ऐलान राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय (Alapan Bandyopadhyay) ने शनिवार को किया. राज्य में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़त दर्ज की गई थी. ऐसे में उसके बाद से सख्त पाबंदियों की अटकलें लगने लगी थीं. West Bengal: पिछले 24 घंटें में कोरोना के 18,102 नए मामले सामने आए, 103 की मौत

ये लॉकडाउन 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई तक लागू किया गया है. इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे. साथ ही मेट्रो और बस सेवाओं को भी पूरी तरह बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है. अलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि जरूरी सेवाओं के आलावा कुछ भी चालू नहीं रहेगा और इनसे जुड़े लोगों को ही ट्रेवल करने की आजादी रहेगी. शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जक़ेगा बल्कि महामारी एक्ट के तहत उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा.

क्या-क्या बंद रहेगा?

1. सभी शिक्षण संसथानपूरी तरह से बंद रहेंगे.

2. सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑफिस काम करेंगे.

3. सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे, वर्क फ्रम होम की अनुमति है.

4. सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बार, जिम और मनोरंजन से जुड़े स्थल भी बंद रहेंगे.

5. शापिंग मॉल, रेस्तरां, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे.

6. बस-मेट्रो सभी पूरी तरह से बंद रहेंगी. अंतरराज्यीय बस सेवा भी पूरी तरह बंद रहेगी.

7. राजनीतिक और धार्मिक सभाओं पर पूरी तरह पाबंदी है.

8. मेडिकल से जुड़े उद्योग छोड़कर सब बंद रहेंगे.

9.रात 9 बजे के बाद आपातकालीन सेवा छोड़ सभी बंद रहेगा.

क्या खुला रहेगा?

1.सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किराना दुकान, खुदरा बाजार खुले रहेंगे.

2. मिठाई और मीट की दुकान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी.

3. चाय बागान में 50%, जूट मिलों में 30% उपस्थिति के साथ होगा काम.

4. ई-कॉमर्स सेवाएं चालू रहेंगी.

5. बैंक 10 बजे से 2 बजे तक खुला रहेंगे.

6. विवाह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 की उपस्थिति की सीमा.

7. ऑप्टिकल की दुकाने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी.

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक 20,846 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 10,94,802 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई है.  बंगाल में अभी एक्टिव केसेस की संख्या भी 1,31,792 है.

राज्य में आपातकालीन सेवाएं और मीडिया कार्य जारी रहेगा. मेडिकल स्टोर, ऑप्टिकल शोरूम और एटीएम बंद नहीं किए जाएंगे. प्राइवेट गाड़ियों का आवागमन, टैक्सी, ऑटो सेवा भी 30 मई तक सस्पेंड रहेगा. एयरपोर्ट्स से आपातकालीन स्थिति में सफर कर रहे यात्रियों और फैरी के यात्रियों के परिवहन की छूट होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड