West Bengal Election Results 2021: नंदीग्राम सीट पर चुनाव आयोग ने TMC की दोबारा काउंटिंग की मांग को ठुकराया, ममता बनर्जी को BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के सामने मिली है हार

नंदीग्राम सीट पर चुनाव आयोग ने टीएमसी की दोबारा काउंटिंग की मांग को ठुकराया

ममता बनर्जी व शुभेंदु अधिकारी (Photo Credits PTI and Facebook)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के विधानसभा के लिए आये चुनाव परिणाम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत मिली हैं. टीएमसी को इस चुनाव में दो सौ से ज्यादा सीटें मिली हैं. राज्य में टीएमसी को सरकार बनाने के लिए यह पूर्वरूप से बहुमत का आंकड़ा है. लेकिन ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के सामने नंदीग्राम सीट (Nandigram Seat) से चुनाव हार गई. चुनाव हारने के ममता बनर्जी के साथ टीएमसी के नेता काफी गुस्से में हैं. नंदीग्राम सीट पर दोबारा काउंटिंग कराने की मांग को लेकर टीएमसी के नेताओं ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग से मुलाकात की. लेकिन चुनाव आयोग ने फिर से काउंटिंग कराने की उनकी मांग को ठुकरा दिया है.

वहीं हार को लेकर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी गुस्से में हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को धमकी दिया है कि उन्हें गलत तरीके से हराया गया है. ममता बनर्जी ने मीडिया के बातचीत में कहा कि 'मैं जनादेश को स्वीकार करती हूं. लेकिन मैं न्यायालय जाऊंगी क्योंकि मुझे जानकारी है कि परिणामों की घोषणा के बाद कुछ हेरफेर की गई और मैं उसका खुलासा करूंगी. यह भी पढ़े: Suvendu Adhikari Wins Nandigram: नंदीग्राम में आखिरकार खिला कमल, शुभेंदु अधिकारी से हारीं ममता बनर्जी, कहा- मैं कोर्ट जाऊंगी

दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से पहली बार 1200 वोट से जीत की घोषणा हुई थी. लेकिन कुछ ही समय बाद खबर आई की टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने 1957 वोट चुनाव हरा दिया है. जिसके बाद राज्य में बवाल मच गया.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के 294 सीटों में 292 सीटों पर 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक आठ चरणों में वोट डाले गए. जिसके बाद उन वोटों की गिनती दो मई रविवार को हुई. जिसमें टीएमसी को करीब 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं. वही बीजेपी को 75 से ज्यादा  सीटों पर जीत हासिल हुई हैं. वही सरकार बनाने को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को राजभवन सोमवार शाम सात बजे मिलने के लिए बुलाया है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड