बंगाल डॉक्टर हड़ताल: मांगों पर अड़े डॉक्टरों का अल्टीमेटम, ठुकराया ममता बनर्जी का दूसरा ऑफर, कल से OPD और सर्जरी भी बंद

जूनियर डॉक्टरों ने बैठक का ऑफर ठुकराते हुए कहा है कि सीएम ममता बनर्जी को पहले माफी मांगनी होगी. ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य सचिवालय में जूनियर डॉक्टरों को बैठक का ऑफर दिया था जिसे डॉक्टरों ने सीधे तौर पर ठुकरा दिया. इसके साथ ही शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन तक पहुंच गई.

बंगाल डॉक्टर हड़ताल (Photo Credits- IANS)

कोलकाता (Kolkata) के एक अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट की घटना के खिलाफ हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बातचीत का ऑफर फिर से ठुकरा दिया है. जूनियर डॉक्टरों ने बैठक का ऑफर ठुकराते हुए कहा है कि सीएम ममता बनर्जी को पहले माफी मांगनी होगी. ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य सचिवालय में जूनियर डॉक्टरों को बैठक का ऑफर दिया था जिसे डॉक्टरों ने सीधे तौर पर ठुकरा दिया. इसके साथ ही शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन तक पहुंच गई.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को चिट्ठी लिखकर हड़ताल खत्म करने की अपील की तो जवाब में डॉक्टरों ने अपनी मांगों की नई लिस्ट जारी की है. बंगाल, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल हैं, हड़ताली डॉक्टरों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी मागों को नहीं माना गया तो कल यानी रविवार को 14 अस्पतालों में ओपीडी और रुटीन सर्जरी भी बंद होगी.

यह भी पढ़ें- देशभर के डॉक्टर आज भी हड़ताल पर: एम्स समेत दिल्ली के 18 अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं, 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर होंगे शामिल

जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त फोरम के प्रवक्ता अरिन्दम दत्ता ने कहा, "हम बैठक के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमंत्रण पर राज्य सचिवालय नहीं जाएंगे. मुख्यमंत्री को एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आना होगा और एसएसकेएम अस्पताल में बृहस्पतिवार को अपने दौरे के दौरान की गई टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगनी होगी." दत्ता ने कहा, "यदि वह एसएसकेएम जा सकती हैं तो वह एनआरएस भी आ सकती हैं...अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा."

वहीं, दिल्ली स्थित एम्स और सफदरजंग अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के आंदोलनकारी डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.

बता दें कि कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में हुई घटना के बाद से अब तक राज्य के करीब 700 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है. इसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 107, SSKM के 175, नेशनल मेडिकल कॉलेज के 100, चितरंजन मेडिकल कॉलेज के 16, सागर दत्ता अस्पताल के 18 और स्कूल ऑफ ट्रापिकल मेडिसिन के 33 डॉक्टर शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड