West Bengal Assembly Elections 2026: पीएम मोदी का बंगाल के नाम भावुक पत्र, बोले- ‘चुनावी रैलियों में महसूस हुई राम मंदिर उद्घाटन जैसी आध्यात्मिक ऊर्जा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले राज्य की जनता को बांग्ला भाषा में एक खुला पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने अपने चुनाव प्रचार को 'आध्यात्मिक यात्रा' बताते हुए इसकी तुलना अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन के अनुभव से की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X/@narendramodi)

कोलकाता, 27 अप्रैल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान (Second Phase of The Two-Phase Assembly Polls) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राज्य की जनता के नाम एक भावुक खुला पत्र लिखा है. सोमवार को बांग्ला भाषा (Bengali Language) में जारी इस पत्र में प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव प्रचार के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि बंगाल में उन्हें वही आध्यात्मिक अनुभूति हुई, जो जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) के उद्घाटन के समय हुई थी. यह भी पढ़ें: West Bengal Elections 2026 ‘ममता की बातों को गंभीरता से क्यों लेना’: अमित शाह ने 'पेड समर्थकों' के आरोपों को किया खारिज, बंगाल में जीत का दावा

'थकान नहीं, शक्ति का हुआ अहसास'

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि बंगाल की भीषण गर्मी और एक के बाद एक रैलियों के बावजूद उन्हें कभी थकान महसूस नहीं हुई. उन्होंने कहा, 'मैंने बंगाल में अपने प्रचार के दौरान एक अनोखी आंतरिक शक्ति और प्रेरणा का अनुभव किया. मुझे हर रैली और रोड शो में ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं किसी पवित्र स्थान (तीर्थ) की यात्रा कर रहा हूँ.'

उन्होंने आगे लिखा कि जब भी वे देवी काली के भक्तों से मिले, उन्हें लगा कि स्वयं देवी उन्हें आंतरिक शक्ति प्रदान कर रही हैं. पीएम के अनुसार, राम मंदिर के समय किए गए 11 दिनों के अनुष्ठान और उपवास जैसी ही भावना उन्हें बंगाल की रैलियों में भी महसूस हुई.

बंगाल की जनता के प्रति जताया आभार

पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से मिले प्रेम को अपनी जीवन की 'सबसे बड़ी संपत्ति' बताया. उन्होंने लिखा, 'मैं बंगाल के लोगों के उत्साह और उनकी आत्मीयता को कभी नहीं भूल सकता. हर कार्यक्रम के बाद मैं लोगों के प्यार भरे संदेशों और पत्रों को पढ़ता था और उनका जवाब भी देता था.'

युवाओं और महिलाओं की आकांक्षाओं का जिक्र

प्रधानमंत्री ने पत्र में राज्य की वर्तमान स्थिति और जनता की अपेक्षाओं पर भी बात की. उन्होंने दावा किया कि बंगाल का युवा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए एक स्वतंत्र वातावरण चाहता है और महिलाएं भयमुक्त आकाश में उड़ना चाहती हैं. उन्होंने लिखा, 'बंगाल के नागरिकों ने लंबे समय तक डर के साये में वक्त बिताया है, अब वे विश्वास और परिवर्तन चाहते हैं. वे चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की कमान संभाले.' यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का सिक्किम दौरा: गंगटोक में ट्रैफिक पाबंदियां लागू, ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

शपथ ग्रहण का जताया भरोसा

पत्र के अंत में पीएम मोदी ने बंगाल की सुरक्षा और सेवा को अपनी जिम्मेदारी बताया. उन्होंने विश्वास जताते हुए लिखा, 'मैं अगले महीने आप सभी के साथ भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूँ. मैं बंगाल की हर चुनौती को अवसर में बदलने की अपनी जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगा.'

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जिसके लिए प्रचार अभियान अब अपने अंतिम दौर में है.

Share Now

Tags

Assam Election 2026 Assembly Election Result 2026 Assembly Election Results 2026 Assembly Elections 2026 Assembly Elections Results 2026 EC Election Commission live breaking news headlines West Bengal West Bengal Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election Result 2026 West Bengal Assembly Election Results 2026 West Bengal Assembly Elections 2026 West Bengal Assembly Elections Results 2026 West Bengal Election 2026 West Bengal Election 2026 Date West Bengal Election 2026 Result West Bengal Election 2026 Schedule West bengal ELection Result West Bengal Election Results West Bengal Elections 2026 West Bengal Elections 2026 Results West Bengal Elections Results West Bengal Result Date असम चुनाव 2026 चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का परिणाम पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की तारीख पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के परिणाम पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पश्चिम बंगाल परिणाम की तारीख पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लाइव ब्रेकिंग न्यूज़ हेडलाइंस विधानसभा चुनाव 2026 विधानसभा चुनाव परिणाम 2026