West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने को लेकर BJP ने EC को सौंपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मिलकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के रवैये की शिकायत करते हुए 'फ्री एंड फेयर इलेक्शन' के लिए ज्ञापन दिया. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्यसभा सांसद स्वपन्न दास गुप्ता आदि प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचकर ममता बनर्जी सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए.
इन सबने कहा कि विपक्ष को राज्य सरकार परेशान कर रही है और कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति देने में आनाकानी की जाती है. यह भी पढ़े: West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस- वामदल के बीच सीटों का हुआ बंटवारा, 2016 में जीती हुई सीटें अपने पास रखेंगे
भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार के दबाव में सरकारी अफसर कार्य कर रहे हैं. निष्पक्ष चुनाव के लिए कई चरणों में इलेक्शन होना चाहिए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव में काम करने वाले अफसरों को हटाए बगैर निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

