देश

शर्मनाक!!! 20 साल के लड़के ने 100 साल की बुजुर्ग महिला का किया रेप

इस मामले में पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी तरफ मेडिकल जांच के बाद 100 साल की बुजुर्ग महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है

शर्मनाक!!! 20 साल के लड़के ने 100 साल की बुजुर्ग महिला का किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फाइल फोटो )

कोलकाता: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. सरकार महिला अपराध को लेकर कितने भी कड़े कानून बना ले लेकिन यह अपराध थमने का नाम नही ले रहे हैं. ऐसा ही एक चौकानें वाला मामला सामने आया है. जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. आप भी सोच में पड़ जाएंगे की कोई कैसे इस हद तक गिर सकता है.

मामला पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का है. जहां पर एक एक 20 वर्षीय युवक ने 100 साल की वृद्धा के साथ रेप का मामला सामने आया है. चकदाह पुलिस थाने ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसका नाम अरघा बिस्वास उर्फ अभिजीत बताया जा रहा है. 20 साल के अभिजित ने बुजुर्ग महिला से आधी रात के वक्त दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली: साकेत कोर्ट में महिला वकील से रेप, आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी तरफ मेडिकल जांच के बाद 100 साल की बुजुर्ग महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है. फिलहाल पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि इस अपराधी इससे पहले कितने और लोगों को अपने हवस का शिकार बनाया है. इस घटना से पूरे इलाके से सनसनी फैल गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).