Kolkata Rape Murder Case: 'रेड लाइट एरिया गया, गर्लफ्रेंड से उसकी न्यूड फोटो मांगी', आरोपी संजय रॉय ने CBI को बताया कि अपराध की रात उसने क्या-क्या किया?
कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपराध की रात अपनी गतिविधियों का ब्योरा दिया है.
Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपराध की रात अपनी गतिविधियों का ब्योरा दिया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने सीबीआई को बताया कि घटना की रात वह पहले शहर के दो रेड लाइट एरिया में गया था, लेकिन वहां उसने सेक्स नहीं किया. इसके बाद उसने सड़क पर एक महिला से छेड़छाड़ की और अपनी गर्लफ्रेंड से न्यूज फोटो मांगी थी.
गौरतलब है कि 9 अगस्त को पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में रॉय को गिरफ्तार किया था.
आरोपी राय ने CBI को क्या-क्या बताया?
- 8 अगस्त को रॉय अपने एक दोस्त के भाई का हालचाल जानने के लिए आरजी कर अस्पताल गया था, जो वहां भर्ती था.
- रात 11:15 बजे आरोपी और उसका दोस्त अस्पताल से निकले और सड़क पर शराब पीने लगे.
- इसके बाद दोनों उत्तरी कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी चले गए.
- सोनागाछी के बाद रॉय और उसका दोस्त दक्षिण कोलकाता के रेड लाइट एरिया चेतला गए, जहां उन्होंने रास्ते में एक लड़की से छेड़छाड़ की.
- चेतला में उसके दोस्त ने एक महिला के साथ सेक्स किया, जबकि रॉय बाहर खड़ा था और अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था.
- इस दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड से उसकी न्यूड तस्वीरें मांगीं, जो उसने भेजीं.
- इसके बाद दोनों अस्पताल लौट आए और रॉय चौथी मंजिल पर ट्रॉमा सेंटर चला गया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) के जरिए रॉय और उसके दोस्त की सभी लोकेशन पर मौजूदगी की पुष्टि हुई है. इसके अलावा आरोपी के मोबाइल में बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री भी मिली है, जिसमें अनाचार वीडियो भी शामिल हैं. फिलहाल, सीबीआई मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

