Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के रेप और मर्डर के आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट से सीबीआई को मिली अनुमति
Credit- (Twitter -X)

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे है. अब सीबीआई को आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत कोर्ट से मिल गई है. जानकारी के मुताबिक़ आरोपी के बयानों में विरोधाभास है, जिसके कारण सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की थी. जिसपर अब मुहर लग गई है. आरोपी का टेस्ट होने के बाद कई बातें निकलकर सामने आ सकती है. टेस्ट कब होगा इसका फैसला सीबीआई लेनेवाली है. बता दें की कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ट्रेनी महिला डॉक्टर से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन चल रहे है. ये भी पढ़े :Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में बलात्कार-हत्या मामले जूनियर डॉक्टर का आंदोलन जारी, पूरे बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

देखें ट्वीट :