Weather Forecast: अगले 10 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शुष्क रहेगा मौसम

कश्मीर घाटी और लद्दाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे रहा लेकिन लोगों को दिसंबर और जनवरी की भीषण ठंड से राहत मिली है.

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

श्रीनगर, 10 फरवरी : कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) और लद्दाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे रहा लेकिन लोगों को दिसंबर और जनवरी की भीषण ठंड से राहत मिली है. मौसम विभाग (weather department) ने अगले 10 दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है. साथ ही इस अवधि में दिन के तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है.

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 10 दिनों के दौरान ज्यादातर समय मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट की बहुत कम संभावना है." यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज, भारी बर्फबारी के कारण जलस्रोत हुए जमा

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 और पहलगाम और गुलमर्ग में माइनस 4 डिग्री रहा. वहीं लद्दाख के तापमान की जानकारी सुबह तक उपलब्ध नहीं हो सकी थीं. जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 11, कटरा में 10.2, बटोटे में 5.8, बनिहाल में 7.2 और भद्रवाह में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड