Weather Update: ठंड से राहत नहीं, अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर

उत्तर भारत में सर्द मौसम का सितम अभी जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

Winter(img credit :PTI )

नई दिल्ली, 23 जनवरी : उत्तर भारत में सर्द मौसम का सितम अभी जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. शीतलहर का सितम अभी जारी रहेगा. आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस के बीच है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस है. यह भी पढ़ें : Bihar Weather Update: शीतलहर पर स्कूल में छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी में ठनी

आईएमडी के अनुसार, यह बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य है. आज (मंगलवार) सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस मेरठ (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया.

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को, वहीं कुछ हिस्सों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन रह सकते हैं. मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मंगलवार को भी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है. वहीं अगले चार दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी.

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार और गुरुवार के दौरान उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और मंगलवार, बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, "मंगलवार और बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल