देश

Weather Update: कश्मीर व लद्दाख में रात का तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को भी रात का तापमान शून्य से नीचे रहा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Weather Update: कश्मीर व लद्दाख में रात का तापमान शून्य से नीचे
cold (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 17 दिसम्बर : कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को भी रात का तापमान शून्य से नीचे रहा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

श्रीनगर में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा. यह भी पढ़ें : Weather Update: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देशभर में शीत लहर की स्थिति नहीं है

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में तापमान माइनस 12.1 डिग्री रहा, जबकि द्रास और लेह के आंकड़ों का अभी इंतजार है. जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, कटरा में 7.8, बटोटे में 4.3, बनिहाल में 2.6 और भद्रवाह में 2.1 डिग्री रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).