Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आफत की बारिश, इस पूरे सप्ताह नहीं मिलने वाली राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते देशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर तेज रहेगा.

Representational Image | PTI

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते देशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर तेज रहेगा. अगले 24 घंटे खासतौर पर उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत के लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इनमें शामिल हैं; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश.

उत्तर भारत में बारिश का कहर, IMD ने यात्रियों को इन जगहों पर जाने से बचने की दी चेतावनी.

इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक बहुत भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश

हिमाचल और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन का खतरा भी रहेगा. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों जैसे पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में भीषण बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हफ्ते भर बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 4 और 7 सितंबर को भारी बारिश का विशेष अलर्ट है.

दक्षिण भारत में भी बारिश

केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 4 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है.

कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में भी 7 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी.

लोगों के लिए सावधानियां

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि:

इस पूरे सप्ताह भारत के बड़े हिस्से में बारिश की मार देखने को मिलेगी. ऐसे में सुरक्षित रहना और सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\