Weather Update: उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा ठंड का कहर, अगले 2 दिनों तक शीतलहर का अनुमान

आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी भी की है.

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे का प्रकोप है. इस बीच आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी भी की है.

मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह शीतलहर और कोहरे से भीषण ठंड का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के एक बड़े हिस्से में कोहरे की मोटी चादर के चलते के लोग अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड का सामना करेंगे.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित छह अन्य राज्यों में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में और अगले 3 दिनों के दौरान बेहद ठंड पड़ने का अनुमान है.

आईएमडी ने कहा कि एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा, इससे शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ के 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू