Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, शीतलहर के साथ लुढ़केगा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान गिरावट और कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है. मौसम एजेंसी ने कहा, ट्रफ के पूर्व की ओर धीरे-धीरे बढ़ने के साथ, उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

ठंड का कहर (Photo Credits: PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान गिरावट और कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है. मौसम एजेंसी ने कहा, ट्रफ के पूर्व की ओर धीरे-धीरे बढ़ने के साथ, उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पूर्वोत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा- IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल.

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, खासकर पश्चिम और मध्य यूपी में तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना है.

आईएमडी ने बताया कि, "पहाड़ों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण मौसम की स्थिति देश के उत्तरी हिस्सों में शीत लहर का कारण बनेगी. अगले 48 घंटों में औसत तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच गिरने की उम्मीद है."

मौसम विभाग ने बताया, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड बढ़ेगी. सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देगा. मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्र पर असर पड़ने के बाद शुक्रवार से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने बताया, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Chamoli Tunnel Collapse: चमोली के टीएचडीसी प्रोजेक्ट टनल में घुसा मलबा और पानी; 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, बचाव अभियान जारी

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स