Weather Update: दिल्ली में और बिगड़ सकती है हवा की सेहत, लेकिन ठंड से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता पहले से ही 'बेहद खराब' श्रेणी में शामिल है और अब मंगलवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, आने वाले समय में इसके और भी अधिक बिगड़ने की संभावना है.

दिल्ली में तापमान लुढ़का (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 9 फरवरी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air quality) पहले से ही 'बेहद खराब' श्रेणी में शामिल है और अब मंगलवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Science) के मुताबिक, आने वाले समय में इसके और भी अधिक बिगड़ने की संभावना है. इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह कहा गया है कि आने वाले 4-5 दिनों में शहर के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी. मंत्रालय ने कहा कि राजधानी में हवा की मंद गति के चलते वायु गुणवत्ता के और खराब होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इसमें बहुत ज्यादा खराबी नहीं आएगी. बुधवार और गुरुवार को वायु गुणवत्ता के 'बहुत खराब श्रेणी' की आखिरी छोर पर बने रहने की संभावना है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता मॉनिटर सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा है कि सतह पर बहने वाली हवा की गति मंद है और इसकी गति में और कमी आने का अनुमान लगाया गया है, जिसका न्यूनतम प्रभाव वातावरण में प्रदूषकों के बिखराव में भी प्रभाव पड़ेगा.Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के वक्त विभिन्न दिशाओं से सतही हवाओं के बहने की गति 8-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई है, जबकि रात में यह शांत हो जाएगी. गुरुवार को हवा के बहने की गति 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने का अनुमान लगाया गया है. विभाग ने कहा है कि दिन में हवाओं के बहने की धीमी गति और रात के वक्त इनका शांत रहना प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव की दृष्टि से अनुकूल नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू