Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 3-5 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने कहा, "उत्तरपश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी."

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi)  समेत पूरे उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदान तक कड़कड़ाती ठंड है. कोहरे (Fog) और शीतलहर (Cold Wave) का डबल अटैक जारी है. सर्द हवाओं से मुश्किलें बनी हुई हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा, "उत्तरपश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी." IMD ने कहा, 'एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव के तहत, 1 और 2 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा, एक और पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और तीन फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा. इसके कारण, 3 से 5 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है. Weather Forecast: कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे.

रविवार सुबह दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा दिखा, उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और बिहार और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया.

रविवार सुबह 5:30 बजे सिलीगुड़ी / बागडोगरा में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. बरेली, बहराइच, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर में 25 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई. पूर्णिया और मालदा में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. पटना, गया और कैलाशहर में 200 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई, जबकि दिल्ली में 1000 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त